RSSB Lab Assistant Recruitment 2026: 804 पदों के लिए आवेदन आज से शुरू!

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा लैब असिस्टेंट के कुल 804 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार मौका है, समय पर आवेदन करें और पूरी मेहनत के साथ तैयारी में जुट जाएं।

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026: 804 पदों के लिए आवेदन आज से शुरू!

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026: राजस्थान के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब असिस्टेंट के कुल 804 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके लिए आज से आवेदन शुरू हो चुके हैं। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार मौका है, खासकर उन विद्यार्थियों के लिए जिन्होंने विज्ञान विषय से पढ़ाई की है।


पदों का विवरण (Vacancy Details)

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 804 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। साल की शुरुआत में आई यह बड़ी भर्ती युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है, जिसमें वह सही तैयारी करके अपने चयन की संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं।


शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

लैब असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थी का साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना आवश्यक है। यानी अगर आपने Physics, Chemistry, Biology या Science विषयों के साथ 12वीं की है, तो आप इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।


आयु सीमा (Age Limit)

RSSB की इस भर्ती के लिए आयु सीमा इस प्रकार है:

• न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
• अधिकतम आयु: 40 वर्ष
• आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS) को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।


चयन प्रक्रिया (Selection Process)

RSSB लैब असिस्टेंट भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होती है:

• लिखित परीक्षा (Written Exam)
• डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
• फाइनल मेरिट लिस्ट

लिखित परीक्षा के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, इसलिए तैयारी मजबूत और सही दिशा में करना बेहद जरूरी है।


आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

RSSB द्वारा आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में रखी गई है। आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

• RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और भर्ती नोटिफिकेशन खोलें।
• अब sso आइडी लॉगिन करें और “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म भरें
• जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
• लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट को सुरक्षित अपने पास रखें।

आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी, 2026 से प्रारंभ हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि (Last Date) 15 फरबरी, 2026 तक है। कृपया समय पर अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें।


Direct Link - Login SSO




RSSB द्वारा निकली लैब असिस्टेंट की 804 पदों की भर्ती राजस्थान के युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो इस मौके को हाथ से न जाने दें। समय पर आवेदन करें और पूरी मेहनत के साथ तैयारी में जुट जाएं। राजस्थान की किसी भी भर्ती की तैयारी के लिए RQC पर उपलब्ध क्विज टेस्ट का निरन्तर अभ्यास करें।



यहां से ऑनलाइन आवेदन करें - Apply Online


0/Post a Comment/Comments