राजस्थान बजट 2026-27: बस इतना पढ़ लो, बजट का काम तमाम!
राजस्थान बजट 2026-27: 11 फरवरी 2026 का दिन राजस्थान के वित्तीय इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। इस बजट के माध्यम से सरकार ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि आने वाले वर्षों में राजस्थान का फोकस रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे का विस्तार, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक संतुलन पर रहेगा। इसी बजट को आधार बनाकर तैयार की गई यह क्विज सीरीज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी। यह बजट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाता है, जबकि वित्तीय प्रावधानों को सदन के सामने रखने की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने निभाई। ₹6.11 लाख करोड़ के इस बजट ने 'अंत्योदय' और 'सुशासन' के संकल्प को दोहराया है। विकास का खाका इस बार का बजट 10 विशेष स्तंभों पर टिका है, जिसमें बुनियादी ढांचे के विस्तार से लेकर ग्रीन ग्रोथ तक सब कुछ शामिल है। सरकार का लक्ष्य राज्य की अर्थव्यवस्था को ₹21.52 लाख करोड़ तक पहुँचाना है। इस नए बजट पर आधारित प्रश्न आने वाले परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं इसीलिए हमने इसके लिए एक क्विज...