Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2025-2026: राज्य के 30,000 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ।

राजस्थान के आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत SC/ST/OBC/MBC/EWS एवं अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों से निःशुल्क कोचिंग दिलाकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।


Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2025-2026: राज्य के 30,000 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ।
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2025-2026: राजस्थान सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्गों के मेधावी छात्रों के लिए Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2025-2026 शुरू की है। इस योजना के तहत SC/ST/OBC/MBC/EWS व अल्पसंख्यक छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इस साल 30,000 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जिनमें 12,000 छात्रों को JEE व NEET कोचिंग मिलेगी। साथ ही दूसरे शहर में कोचिंग के लिए ₹40,000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। जिससे विद्यार्थी दूसरे शहर में हॉस्टल व खान-पान इत्यादि का खर्च वहन कर सकेगा।


मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का उद्देश्य?

इस योजना का उद्देश्य SC/ST/OBC/MBC/EWS व अल्पसंख्यक छात्रों को प्रतिष्ठित संस्थानों से निःशुल्क कोचिंग देकर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। इसके तहत 30,000 विद्यार्थियों को विश्व-स्तरीय मुफ्त कोचिंग दी जाएगी, ताकि वे सफल होकर राजस्थान का मान बढ़ाएँ और देश की प्रगति में योगदान दें।


मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लाभ?

• निःशुल्क कोचिंग: चयनित विद्यार्थी राज्य के किसी भी प्रतिष्ठित संस्थानों में बिल्कुल मुफ्त कोचिंग ले सकते हैं।
• आवास व भोजन सहायता: अगर कोचिंग के लिए किसी छात्र को अपने शहर से बाहर जाना पड़ता है, तो राज्य सरकार उसे रहने और खाने के खर्च के लिए ₹40,000 प्रति वर्ष की मदद देती है।
• पर्याप्त लाभार्थी: वर्तमान में इस योजना के तहत लगभग 30,000 विद्यार्थियों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।


मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए पात्रता (Eligibility)?

• आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
• विद्यार्थी SC, ST, OBC, MBC, EWS या अल्पसंख्यक वर्ग से होना चाहिए।
• परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
• विभिन्न परीक्षाओं के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है। 


मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में कौन-कौन सी परीक्षाओं की तैयारी शामिल है?

इस योजना के तहत निम्नलिखित मुख्य परीक्षाओं के लिए कोचिंग दी जाती है:
UPSC/RPSC: सिविल सेवा परीक्षा (IAS/RAS)।
इंजीनियरिंग/मेडिकल: JEE और NEET (12,000 सीटें इनके लिए आरक्षित हैं)।
अन्य सरकारी नौकरियाँ: सब-इंस्पेक्टर, रीट (REET), पटवारी, कॉन्स्टेबल।
प्रवेश परीक्षाएँ: CLAT, CA-FC, CS-FC।


मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया/चयन प्रक्रिया?

• इस योजना में आवेदन करने के लिए राजस्थान के SSO पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
• इस योजना के लिए आधार कार्ड, जन-आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और मार्कशीट आदि जरूरी दस्तावेज जरूरी।
• चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होता है, जो आपकी पिछली कक्षा (10वीं/12वीं) के अंकों पर निर्भर करती है।


Note: सत्र 2025-26 के लिए मेरिट सूची जारी की जा चुकी है और चयनित छात्रों को 10 फरवरी 2026 तक कोचिंग संस्थानों में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है। 


Link - आधिकारिक वेबसाइट
यह भी पढ़ें - Rajasthan Platoon Commander 2025 Answer Key OUT


0/Post a Comment/Comments