राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026: 1100 पदों पर बंपर भर्ती, अंतिम तिथि पास जल्दी आवेदन करें

RSSB द्वारा कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पदों पर सीधी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 18 से 40 वर्ष आयु वाले उम्मीदवार, जिनके पास बी.एस.सी. कृषि या संबंधित योग्यता है, इस भर्ती के लिए पात्र हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और SSO पोर्टल के माध्यम से 13 जनवरी से 11 फरवरी 2026 तक आवेदन किया जा सकता है।

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) द्वारा कृषि पर्यवेक्षक के कुल 1100 पदों पर सीधी भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के लिए अभ्यार्थी का कृषि क्षेत्र से होना अनिवार्य है, क्योंकि यह भर्ती केवल कृषि क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए ही है। इस भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि पास आ चुकी है इसलिए पात्र अभ्यार्थी जल्दी और समय रहते आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।


भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी एक नजर में

श्रेणी विवरण
भर्ती बोर्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर
विभाग का नाम वन विभाग, राजस्थान
पद का नाम कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026
कुल पदों की संख्या 1100
भर्ती का प्रकार सीधी भर्ती
आवेदन शुरू 13 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)


कुल पदों का विवरण

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 1100 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनका विभाजन इस प्रकार है-

• गैर-अनुसूचित क्षेत्र: 944 पद

• अनुसूचित क्षेत्र: 156 पद

Note - अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग के अंतर्गत ही आवेदन करना होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय वैध दिव्यांग प्रमाण पत्र और UDID कार्ड का विवरण देना अनिवार्य होगा।


आयु सीमा?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) द्वारा कृषि पर्यवेक्षक पद के लिए आयु सीमा निम्न प्रकार से निर्धारित की गई है -

• न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

• अधिकतम आयु: 40 वर्ष

अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा। महिलाओं के लिए 30% का क्षैतिज आरक्षण है। दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए भी अलग से आरक्षण उपलब्ध है।


शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एस.सी. (कृषि) या बी.एस.सी. (कृषि-उद्यान) की डिग्री होनी चाहिए। वैकल्पिक रूप से, 10+2 में कृषि विषय के साथ उत्तीर्ण होना भी मान्य होगा। साथ ही, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति से परिचित होना आवश्यक है।


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। अभ्यर्थियों को राजस्थान सरकार के SSO पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) के माध्यम से आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी अपना आवेदन दिनांक 13 जनवरी, 2026 से 11 फरवरी, 2026 तक कर सकते हैं। आवेदन की मुख्य प्रक्रिया इस प्रकार है -

1. सबसे पहले अभ्यर्थी को SSO ID से लॉगिन करना होगा।

2. Citizen Apps (G2C) सेक्शन में जाकर Recruitment Portal का चयन करना होगा।

3. “Apply Now” पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।

4. यदि अभ्यर्थी ने पहले One Time Registration (OTR) नहीं किया है, तो उसे OTR करना अनिवार्य होगा।

5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरने होंगे।

6. सभी आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।

7. अंतिम रूप से आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखना होगा।

Note - अभ्यर्थी अपना आवेदन 11 फरवरी, 2026 से पहले कर लें।


One Time Registration (OTR) शुल्क

OTR के अंतर्गत अभ्यर्थियों को एक बार पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा -

• सामान्य वर्ग / क्रीमीलेयर OBC/MBC: ₹600

• राजस्थान के नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC, SC, ST, EWS: ₹400

• सभी दिव्यांग अभ्यर्थी: ₹400

Note - जो अभ्यर्थी पहले से OTR शुल्क जमा कर चुके हैं, उन्हें दोबारा शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी।


आवेदन करते समय सावधानियां

• आवेदन फॉर्म भरते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांच लें।

• एक ही SSO ID से आवेदन करें।

• मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी सही भरें, क्योंकि सभी सूचनाएं इन्हीं माध्यमों से भेजी जाएंगी।

• अंतिम तिथि से पहले आवेदन और शुल्क भुगतान सुनिश्चित करें।

• गलत, अपूर्ण या भ्रामक जानकारी देने पर किसी भी स्तर पर अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

Note - कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 से संबंधित सभी अपडेट, नोटिस और सूचनाएं केवल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएंगी।


निष्कर्ष

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो कृषि क्षेत्र में सरकारी सेवा का सपना देख रहे हैं। 1100 पदों की यह सीधी भर्ती पात्र अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ा अवसर है, वह इस भर्ती से अपने चयन को सुनिश्चित कर सकते हैं। यदि आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं, तो समय रहते आवेदन करें और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियों पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।



यहां से ऑनलाइन आवेदन करें - Apply Online

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजस्थान कला और संस्कृति क्विज (3200+ वस्तुनिष्ठ प्रश्न) | Rajasthan Art And Culture Chapterwise PYQs Quiz Series In Hindi

राजस्थान भूगोल क्विज (3000+ वस्तुनिष्ठ प्रश्न) | Rajasthan Geography Chapterwise PYQs Quiz Series In Hindi

राजस्थानी लोक गायन शैलियाँ व संगीत घराने, लोक नृत्य, लोक नाट्य, लोक वाद्ययंत्र | Rajasthan Art & Culture PYQs Quiz Series - Chapter 1