Rajasthan LDC & Junior Assistant Recruitment 2026: 10,644 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

RSSB बोर्ड द्वारा लिपिक ग्रेड-II और कनिष्ठ सहायक भर्ती 2026 के लिए कुल 10,644 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती CET (सीनियर सेकेंडरी लेवल) 2024 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार मौका है। भर्ती में विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति होगी और EWS वर्ग के लिए आयु सीमा में विशेष छूट भी दी गई है।

Rajasthan LDC & Junior Assistant Recruitment 2026: 10,644 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

Rajasthan LDC & Junior Assistant Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 की यह भर्ती एक बड़ा अवसर लेकर आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) द्वारा लिपिक ग्रेड-II एवं कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्डों और संस्थानों में कुल 10,644 पद भरे जाएंगे।

यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जिन्होंने CET (सीनियर सेकेंडरी लेवल) 2024 परीक्षा उत्तीर्ण की है और सरकारी सेवा में स्थायी करियर बनाना चाहते हैं।


भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी एक नजर में

श्रेणी विवरण
भर्ती बोर्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर
विज्ञापन संख्या 04/2026
पद का नाम लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक
कुल पदों की संख्या 10644
भर्ती का प्रकार संयुक्त भर्ती
आवेदन शुरू 15 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)



किन विभागों में होगी नियुक्ति?

इस संयुक्त भर्ती के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति राजस्थान सरकार के कई प्रमुख विभागों में की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:

• राजस्थान लोक सेवा आयोग

• प्रशासनिक सुधार विभाग (राज्य के अधीनस्थ कार्यालय)

• कृषि विपणन निदेशालय एवं कृषि उपज मंडी समितियाँ

• राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड

• राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल

• माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान

इन सभी विभागों में लिपिक ग्रेड-II और कनिष्ठ सहायक के पद भरे जाएंगे।


कुल पदों का विवरण?

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 10,644 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें:

• गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए – 9,642 पद

• अनुसूचित क्षेत्र के लिए – 1,002 पद

यह वर्गीकरण राजस्थान सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार किया गया है।


आयु सीमा?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा को लेकर एक महत्वपूर्ण संशोधन जारी किया गया है। यह अमेंडमेंट विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आया है।संशोधित सूचना के अनुसार, अब राजस्थान के मूल निवासी EWS पुरुष अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। वहीं, राजस्थान की मूल निवासी EWS महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।

• न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
• अधिकतम आयु: 50 वर्ष (संशोधन के बाद)
• सामान्य वर्ग (पुरुष) - अधिकतम आयु: 40 वर्ष
• सामान्य वर्ग (महिला) - अधिकतम आयु: 45 वर्ष
• SC / ST / OBC / MBC (पुरुष) - अधिकतम आयु: 45 वर्ष
• SC / ST / OBC / MBC (महिला) - अधिकतम आयु: 50 वर्ष
• EWS (पुरुष) - अधिकतम आयु: 45 वर्ष (संशोधन के बाद)
• EWS (महिला) - अधिकतम आयु: 50 वर्ष (संशोधन के बाद)

Note - सिर्फ EWS अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।


शैक्षणिक योग्यता?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का CET (Senior Secondary Level) 2024 परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, संबंधित सेवा नियमों के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी होनी चाहिए।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता का मिलान आधिकारिक विज्ञापन से अवश्य कर लें।


चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

राजस्थान लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट-कम-प्रायोरिटी के आधार पर होगी।

• CET (सीनियर सेकेंडरी) 2024 के स्कोर के आधार पर मेरिट बनेगी

• विभाग आवंटन अभ्यर्थी द्वारा भरी गई प्राथमिकता के अनुसार किया जाएगा

यदि अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में विभाग की प्राथमिकता सही तरीके से नहीं भरता है, तो बोर्ड अपने स्तर पर विभाग आवंटित कर सकता है।


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया?

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन 15 जनवरी, 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 फरबरी, 2026 तक रहेगी। आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

1. सबसे पहले अभ्यर्थी को SSO पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) पर लॉगिन करना होगा।

2. Citizen Apps (G2C) सेक्शन में जाकर Recruitment Portal का चयन करें।

3. यदि One Time Registration (OTR) नहीं किया है, तो पहले OTR पूरा करें।

4. CET 2024 का आवेदन क्रमांक दर्ज करें।

5. मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

8. फॉर्म को Final Submit करें और प्रिंट सुरक्षित रखें।


आवेदन शुल्क (OTR)

राज्य सरकार द्वारा निर्धारित One Time Registration (OTR) शुल्क इस प्रकार है:

• सामान्य वर्ग / क्रीमीलेयर OBC / MBC – ₹600

• SC / ST / OBC-NC / MBC-NC / EWS / दिव्यांग – ₹400

जिन अभ्यर्थियों ने पहले से OTR शुल्क जमा कर रखा है, उन्हें दोबारा भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी।


आरक्षण और विशेष प्रावधान

इस भर्ती में राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण का पूरा लाभ दिया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

• अनुसूचित जाति / जनजाति

• अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग

• आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

• महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण

• विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण

• दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आरक्षण


जरूरी निर्देश जो आपको जानने चाहिए

• आवेदन फॉर्म में दी गई किसी भी गलत या अपूर्ण जानकारी के लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा

• गलत जानकारी पाए जाने पर आवेदन किसी भी चरण में निरस्त किया जा सकता है

• बोर्ड द्वारा सभी सूचनाएं केवल आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) पर जारी की जाएंगी।

• किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पडेस्क नंबर या ई-मेल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।


निष्कर्ष

राजस्थान लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक भर्ती 2026 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। 10,000 से अधिक पदों के साथ यह भर्ती न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाती है, बल्कि एक स्थिर और सम्मानजनक करियर का रास्ता भी खोलती है। यदि आपने CET 2024 पास कर लिया है, तो यह मौका बिल्कुल न छोड़ें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।



यहां से ऑनलाइन आवेदन करें - Apply Online

0/Post a Comment/Comments