RSSB बोर्ड द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पर्यवेक्षक (महिला) पदों पर सीधी भर्ती अब अपने अंतिम तिथि के नजदीक है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 फरवरी 2026 है। आवेदन करने से पहले इस भर्ती से जुड़ी पात्रता, पदों की संख्या, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन करने की अंतिम तिथि आदि जरूरी शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
RSSB Supervisor (Woman) 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही ग्रेजुएट महिलाओं के लिए एक बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पर्यवेक्षक (महिला) पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि बहुत नजदीक आ चुकी है इसलिए पात्र महिलाएं समय रहते आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी एक नजर में
| श्रेणी | विवरण |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर |
| विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान |
| पद का नाम | पर्यवेक्षक (महिला) |
| कुल पदों की संख्या | 72 |
| भर्ती का प्रकार | सीधी भर्ती |
| आवेदन शुरू | 07 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
पदों की संख्या (कुल पद)?
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 72 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनका विभाजन इस प्रकार है-
• गैर-अनुसूचित क्षेत्र: 57 पद
• अनुसूचित क्षेत्र: 15 पद
Note - अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग के अंतर्गत ही आवेदन करना होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय वैध दिव्यांग प्रमाण पत्र और UDID कार्ड का विवरण देना अनिवार्य होगा।
आयु सीमा?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) द्वारा कृषि पर्यवेक्षक पद के लिए आयु सीमा निम्न प्रकार से निर्धारित की गई है -
• न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
• अधिकतम आयु: 40 वर्ष
अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा। महिलाओं और दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए भी अलग से आरक्षण उपलब्ध है।
पात्रता (शैक्षणिक योग्यता)?
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति से परिचित होना आवश्यक है।
• ग्रैजुएट
• उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति से परिचित होना आवश्यक है।
आवेदन की शुल्क?
OTR के अंतर्गत अभ्यर्थियों को एक बार पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा -
• सामान्य वर्ग / क्रीमीलेयर OBC/MBC/EBC: ₹600
• राजस्थान के नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC/EBC, SC, ST, EWS: ₹400
• सभी दिव्यांग अभ्यर्थी(PwBD): ₹400
Note - जो अभ्यर्थी पहले से OTR शुल्क जमा कर चुके हैं, उन्हें दोबारा शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी।
आवेदन करने की अंतिम तिथि?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 जनवरी 2026 से शुरू होकर 05 फरवरी 2026 की रात 11:59 बजे तक चलेगी। बोर्ड द्वारा स्पष्ट किया गया है कि किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए अंतिम दिन का इंतजार न करें।
परीक्षा कब तक?
बोर्ड द्वारा इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 18 जून 2026 को दी गई है। परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित होगी और यदि परीक्षा एक से अधिक चरणों में होती है, तो अंकों का समानीकरण(नॉर्मलाइजेशन) किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित अंतिम सूचना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार को सबसे पहले राजस्थान सरकार के SSO पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) के माध्यम से लॉगिन करना होगा। अभ्यर्थी अपना आवेदन दिनांक 05 फरवरी, 2026 तक कर सकते हैं। आवेदन की मुख्य प्रक्रिया इस प्रकार है -
1. सबसे पहले अभ्यर्थी को SSO ID से लॉगिन करना होगा।
2. Citizen Apps (G2C) सेक्शन में जाकर Recruitment Portal का चयन करना होगा।
3. “Apply Now” पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।
4. यदि अभ्यर्थी ने पहले One Time Registration (OTR) नहीं किया है, तो उसे OTR करना अनिवार्य होगा।
5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरने होंगे।
6. सभी आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
7. अंतिम रूप से आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखना होगा।
Note - आवेदन के दौरान अभ्यर्थी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। एक बार फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद उसमें संशोधन संभव नहीं होगा, इसलिए सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरनी चाहिए। अभ्यर्थी अपना आवेदन 05 फरवरी, 2026 से पहले कर लें।
निष्कर्ष
यह भर्ती केवल ग्रैजुएट महिला अभ्यर्थियों के लिए है। यदि उम्मीदवार समय पर आवेदन करते हैं, पात्रता शर्तों को सही तरीके से समझते हैं और परीक्षा की तैयारी योजनाबद्ध ढंग से करते हैं, तो सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। सही जानकारी, धैर्य और निरंतर अभ्यास के साथ यह परीक्षा आपके भविष्य को सुरक्षित और स्थिर बना सकती है।

एक टिप्पणी भेजें