Women Supervisor 2024 Update: पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती 2024 का अंतिम परिणाम जारी
Women Supervisor 2024 Update: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती 2024 के लिए अंतिम परिणाम कल दिनांक 24 दिसंबर 2025 को जारी किया जा चुका है। इस भर्ती के लिए कुल 209 पदों का चयन किया जाना था जिसमें से बोर्ड द्वारा 208 पदों के लिए पदस्थापना की अनुशंषा विभाग को पहले ही की जा चुकी है। विभाग द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के अनुसार अनुसूचित क्षेत्र के 01 अभ्यर्थी का अंतिम चयन बाकी था। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा अब अनुसूचित क्षेत्र के 01 अभ्यर्थी का अंतिम चयन कर पदस्थापन की अनुशंषा समेकित बाल विकास सेवाएं, महिला एवं बाल विकास विभाग, को प्रेषित की जा रही है।
बोर्ड द्वारा अंतिम रूप से चयनित अनुसूचित क्षेत्र के 01 अभ्यर्थी का रोल नंबर और कट ऑफ मार्क्स नीचे दिया गया है।
| TSP | |||
|---|---|---|---|
| Category | Gender | Cut Of | DOB |
| GEN | FEM | 154.6667 | 23-01-1998 |
बोर्ड द्वारा पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती 2024 के अंतिम परिणाम के चयन के लिए अभ्यर्थी के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश/आदेश भी दिए गए है। बोर्ड द्वारा कहा गया है कि अगर अभ्यर्थी के किसी भी दस्तावेज़ (जैसे प्रमाण-पत्र, डिग्री, मार्कशीट आदि) में गड़बड़ी या नकलीपन पाया जाता है, तो अभ्यर्थी का चयन या नामांकन रद्द कर दिया जाएगा, यह परिणाम विभाग द्वारा दी गई पात्रता रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया है। अगर किसी उम्मीदवार की पात्रता में बाद में कोई बदलाव होता है, तो इस परिणाम में भी बदलाव किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें