Agriculture Supervisor (2023) Update: कृषि पर्यवेक्षक भर्ती (2023) में पर्याप्त संख्या में पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने पर अतिरिक्त विचारित सूची जारी

Agriculture Supervisor (2023) Update: कृषि पर्यवेक्षक भर्ती (2023) में पर्याप्त संख्या में पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने पर अतिरिक्त विचारित सूची जारी
Agriculture Supervisor (2023) Update: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा बुधवार दिनांक 24 दिसंबर 2025 को कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) सीधी भर्ती 2023 के लिए, पर्याप्त संख्या में पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने पर पात्रता जांच व दस्तावेज सत्यापन हेतु अतिरिक्त विचारित सूची जारी की गई है। इससे पहले बोर्ड द्वारा कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) सीधी भर्ती 2023 के कुल 430 (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 385 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 45) पदों के लिए दो गुणा अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन हेतु विचारित सूची पहले दिनांक 18-06-2024 और 28-02-2025 को जारी की गई थी।


बोर्ड द्वारा पूर्व में दिनांक 18-06-2024 एवं 28-02-2025 को जारी की गई विचारित सूची में पर्याप्त संख्या में गैर अनुसूचित क्षेत्र में HI एवं MIMD वर्ग में पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण अब कुछ अन्य अभ्यर्थियों को भी पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध किया गया है। जिनके रोल नम्बर एवं कट-ऑफ मॉर्क्स बोर्ड द्वारा जारी किए गए हैं।



(NTSP CUT OFF MARKS)
CATEGORY CUT OFF MARKS
HI 88.0926
MIMD 39.3339


अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।

0/Post a Comment/Comments