CBSE बोर्ड द्वारा आयोजित CTET परीक्षा के पेपर 1 और पेपर 2 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यार्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी और अपनी OMR शीट के माध्यम से उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो बोर्ड द्वारा दिए गए ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित समय में आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
CTET Answer Key 2026 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने फरवरी 2026 की CTET परीक्षा के लिए पेपर 1 & 2 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी हैं। जिन अभ्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब प्रोविजनल उत्तर कुंजी से अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और अनुमानित अंकों का मूल्यांकन कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए उत्तर कुंजी के साथ OMR शीट भी जारी की गई है जिससे अभ्यार्थियों को अपने उत्तरों का मिलान करने में आसानी होगी। अगर किसी अभ्यार्थियों को प्रश्न पत्र को लेकर कोई भी आपत्ति दर्ज करानी है तो इसके लिए भी बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का विकल्प दिया है।
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी एक नजर में
| श्रेणी | विवरण |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| परीक्षा का नाम | CTET परीक्षा 2026 |
| कुल शिफ्ट | 4 शिफ्ट (2 दिन) |
| परीक्षा तिथि | 07 फरवरी 2026 |
| आंसर की | 08 फरवरी 2026 |
| आपत्ति शुल्क | प्रति प्रश्न ₹1000 (संभावित) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ctet.nic.in |
CTET परीक्षा 2026 कब आयोजित हुई?
CBSE बोर्ड द्वारा CTET परीक्षा का आयोजन 07 और 08 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक किया गया। बिहार के कुछ केंद्रों पर तकनीकी खराबी और सुरक्षा समस्याओं के कारण परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका। प्रभावित परीक्षा केंद्रों के अभ्यार्थियों के लिए बोर्ड द्वारा दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थियों और विषय विशेषज्ञों की राय के अनुसार इस बार की CTET परीक्षा 2026 का स्तर मध्यम रहा।
CTET Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यार्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना Answer Key प्राप्त कर सकते हैं -
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. अब होमपेज पर जाकर 'Latest News' वाले सेक्शन में जाएं।
3. अब 'CTET Answer Key 2026 Paper 1/ Paper 2' पर जाएं।
4. अब Login सेक्शन खुल जाएगा जिसमें अपना नाम और रोल नंबर दर्ज करें।
5. अब CAPCHA भरकर आगे बढ़ें।
6. यहां आपको Answer Key की Pdf डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
7. अपने सेट के अनुसार पीडीएफ डाउनलोड करें।
CTET Answer Key 2026 को डाउनलोड करने के लिए ऊपर दिए सभी चरणों को ध्यान से फॉलो करें। सूचित किया जाता है अभ्यार्थी केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही आंसर की डाउनलोड करें।
आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in
CTET परीक्षा 2026 के लिए न्यूनतम अंक?
CTET परीक्षा को पास करने के लिए बोर्ड ने पासिंग मार्क्स को अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर वर्गीकृत किया है। CTET परीक्षा का पेपर 150 अंकों का होता है और इस परीक्षा को पास करने के लिए न्यूनतम अंक, सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 90 अंक (लगभग 60%) और SC/ST/OBC के अभ्यर्थियों को 82 अंक (लगभग 55%) लाना जरूरी है।
CTET परीक्षा 2026 OMR शीट क्यों जरूरी?
CTET परीक्षा 2026 के लिए उत्तर कुंजी के साथ OMR शीट भी जरूरी है। OMR शीट वास्तव में आपका स्कोरकार्ड होता है जिसमें परीक्षा हॉल में आपके द्वारा किए गए प्रश्नों का विवरण होता है। उत्तर कुंजी का OMR शीट से मिलान करके आप अपने वास्तविक अंकों को जान सकते हैं।
CTET परीक्षा 2026 की OMR शीट कैसे डाउनलोड करें?
OMR शीट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें -
1. सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. अब होमपेज पर जाकर 'Latest News' वाले सेक्शन में जाएं।
3. अब 'CTET OMR शीट 2026 Paper 1/ Paper 2' पर जाएं।
4. अब Login सेक्शन खुल जाएगा जिसमें अपना नाम और रोल नंबर दर्ज करें।
5. अब CAPCHA भरकर आगे बढ़ें।
6. यहां आपको OMR शीट को डाउनलोड करने और देखने का विकल्प मिलेगा।
7. अपनी OMR शीट डाउनलोड करके उत्तर कुंजी से मिलाएं।
CTET OMR 2026 को डाउनलोड करने के लिए ऊपर दिए सभी चरणों को ध्यान से फॉलो करें।
आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in
उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
यदि उत्तर कुंजी के किसी प्रश्न के उत्तर से अभ्यार्थी संतुष्ट नहीं हैं तो वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यार्थी को प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क देय होगा। आपत्ति ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। यदि आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
निष्कर्ष
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET परीक्षा के लिए जो उत्तर कुंजी जारी की है वह अनौपचारिक (Unofficial) उत्तर कुंजी है। इस उत्तर कुंजी से लाखों अभ्यार्थी अपना स्कोर कार्ड जान सकते हैं। अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि वह किसी भी अनऑफिशियल वेबसाइट से उत्तर कुंजी और OMR शीट डाउनलोड ना करें। सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
यह भी पढ़ें - RSSB चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 जारी: OMR शीट भी पोर्टल पर उपलब्ध, ऐसे भरें स्क्रुटनी फॉर्म

एक टिप्पणी भेजें