राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र/छात्राओं के लिए हमने राजस्थान की राजव्यवस्था (Rajasthan Polity) विषय के एक विशेष अध्याय 'राजस्थान के राज्यपाल' से संबंधित पूर्ण (Complete) मॉक टेस्ट सीरीज तैयार की है। राजस्थान के राज्यपाल अध्याय के इस टेस्ट सीरीज/मॉक टेस्ट में कुल 98 प्रश्न दिए गए हैं।
❀ Instructions ❀
✪ सभी प्रश्नों के लिए चार विकल्प दिए गए हैं।
✪ सभी प्रश्न समान अंक के हैं।
✪ चार विकल्पों में से एक विकल्प ही सही है।
✪ सभी प्रश्न 1 अंक का है।
✪ प्रत्येक प्रश्न के नीचे उनके गोपनीय उत्तर दिए गए हैं।
✪ सभी प्रश्नों के लिए चार विकल्प दिए गए हैं।
✪ सभी प्रश्न समान अंक के हैं।
✪ चार विकल्पों में से एक विकल्प ही सही है।
✪ सभी प्रश्न 1 अंक का है।
✪ प्रत्येक प्रश्न के नीचे उनके गोपनीय उत्तर दिए गए हैं।
Rajasthan Rajasthan Ke Rajyapal Complete Quiz Series, Mock Test, MCQs
1. राजस्थान के प्रथम राज्यपाल कौन थे?
(a) गुरुमुख निहालसिंह
(b) सम्पूर्णानन्द शास्त्री
(c) सरदार हुकमसिंह
(d) सरदार जोगेन्द्रसिंह
Check Answer
Ans: [a]
2. राजस्थान राज्य का राज्यपाल अपना त्यागपत्र किसे सम्बोधित करता है?
(a) राज्य के मुख्यमंत्री को
(b) भारत के प्रधानमंत्री को
(c) भारत के राष्ट्रपति को
(d) विधानसभा अध्यक्ष को
Check Answer
Ans: [c]
3. गुरुमुख निहाल सिंह को राजस्थान का प्रथम राज्यपाल नियुक्त किया गया था-
(a) 2 नवम्बर, 1956 को
(b) 25 अक्टूबर, 1956 को
(c) 1 नवम्बर, 1956 को
(d) 26 अक्टूबर, 1956 को
Check Answer
Ans: [b]
4. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यपाल पद पर नियुक्त होने के लिए योग्यताएँ दी गई हैं?
(a) अनुच्छेद 155
(b) अनुच्छेद 157
(c) अनुच्छेद 161
(d) अनुच्छेद 163
Check Answer
Ans: [b]
5. राज्य की समस्त कार्यपालिका व विधायी शक्तियाँ किसमें निहित होती हैं?
(a) मुख्यमंत्री में
(b) मुख्य सचिव में
(c) राज्यपाल में
(d) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश में
Check Answer
Ans: [c]
6. आयोग जिसने राज्यपालों के लिए पाँच वर्ष के एक निश्चित कार्यकाल की संस्तुति की-
(a) राजमन्नार आयोग
(b) पुंछी आयोग
(c) शाह आयोग
(d) लिब्रहान आयोग
Check Answer
Ans: [b]
7. केंद्रीय मंत्रिपरिषद द्वारा नामांकित व्यक्ति कौन होता है?
(a) राज्यपाल
(b) जिला कलेक्टर
(c) लोकायुक्त
(d) महाधिवक्ता
Check Answer
Ans: [a]
8. राज्यपाल किसके प्रति उत्तरदायी होता है?
(a) प्रधानमंत्री के प्रति
(b) मुख्यमंत्री के प्रति
(c) विधानसभा के प्रति
(d) राष्ट्रपति के प्रति
Check Answer
Ans: [d]
9. राज्यपाल द्वारा जारी अध्यादेश को विधानमण्डल का सत्र प्रारम्भ होने के कितने समय तक विधानमण्डल में रखा जाना अनिवार्य है, अन्यथा वह निष्प्रभावी हो जायेगा?
(a) 1 माह
(b) 6 सप्ताह
(c) 2 सप्ताह
(d) 6 माह
Check Answer
Ans: [b]
10. राजस्थान में 'राजप्रमुख' के स्थान पर 'राज्यपाल' का पद किस तिथि को सृजित किया गया?
(a) 15 अगस्त, 1947
(b) 26 जनवरी, 1950
(c) 1 नवम्बर, 1956
(d) 30 मार्च, 1949
Check Answer
Ans: [c]
11. राज्य सरकार का कार्यकारी अध्यक्ष या संवैधानिक प्रमुख कौन है?
(a) मुख्यमंत्री
(b) राज्यपाल
(c) मुख्य सचिव
(d) राष्ट्रपति
Check Answer
Ans: [b]
12. राजस्थान में राज्य प्रशासन के विधितः प्रमुख हैं-
(a) राज्य के मुख्यमंत्री
(b) सम्भागीय आयुक्त
(c) राज्य के महाधिवक्ता
(d) राज्य के राज्यपाल
Check Answer
Ans: [d]
13. विश्वविद्यालय के कुलपति तथा राज्य लोक सेवा आयोग (RPSC) के अध्यक्ष की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
(a) राज्यपाल द्वारा
(b) राष्ट्रपति द्वारा
(c) मुख्यमंत्री द्वारा
(d) गृहमंत्री द्वारा
Check Answer
Ans: [a]
14. राज्यपाल का पद रिक्त हो जाने पर उसके पद पर कौन कार्य करता है?
(a) मुख्यमंत्री
(b) विधानसभा अध्यक्ष
(c) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(d) लोकपाल
Check Answer
Ans: [c]
15. राजस्थान के निम्नांकित राज्यपालों में से कौन राज्यपाल बनने के पूर्व राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य रहे हैं?
(a) सुखदेव प्रसाद
(b) रघुकुल तिलक
(c) प्रोफेसर देवी प्रसाद चट्टोपाध्याय
(d) निर्मल चंद्र जैन
Check Answer
Ans: [b]
16. भारत के एक राज्य के राज्यपाल की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
(a) 25 वर्ष
(b) 30 वर्ष
(c) 40 वर्ष
(d) 35 वर्ष
Check Answer
Ans: [d]
17. राज्यपाल के संदर्भ में 'शपथ या प्रतिज्ञान' की प्रक्रिया भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में उल्लेखित है?
(a) अनुच्छेद 153
(b) अनुच्छेद 159
(c) अनुच्छेद 160
(d) अनुच्छेद 167
Check Answer
Ans: [b]
18. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति या उनकी अनुपस्थिति में ज्येष्ठतम न्यायाधीश के समक्ष कौन शपथ ग्रहण करता है?
(a) मुख्यमंत्री
(b) महाधिवक्ता
(c) राज्यपाल
(d) विधानसभा सदस्य
Check Answer
Ans: [c]
19. राज्यपाल किसका प्रतिनिधि होता है?
(a) जनता का
(b) राष्ट्रपति का
(c) संसद का
(d) राज्य सरकार का
Check Answer
Ans: [b]
20. 1 नवंबर, 1956 से पहले राजस्थान राज्य का अध्यक्ष कहलाता था-
(a) महामहिम
(b) महाराजा अधिराज
(c) गवर्नर (राज्यपाल)
(d) राज प्रमुख
Check Answer
Ans: [d]
21. वह कौन-सा संवैधानिक संशोधन अधिनियम है जिससे राज्यपाल को आंग्ल-भारतीय सदस्य को एक निश्चित संख्या में विधानसभा में मनोनीत करने का अधिकार मिला?
(a) 42वाँ संशोधन
(b) 44वाँ संशोधन
(c) 23वाँ संशोधन
(d) 73वाँ संशोधन
Check Answer
Ans: [c]
22. निम्न में से कौन राजस्थान की महिला राज्यपाल रही हैं?
(a) श्रीमती प्रभा राव
(b) श्रीमती प्रतिभा पाटिल
(c) श्रीमती मारग्रेट अल्वा
(d) उपर्युक्त सभी
Check Answer
Ans: [d]
23. राजस्थान राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थीं?
(a) श्रीमती मारग्रेट अल्वा
(b) श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल
(c) श्रीमती प्रभा राव
(d) श्रीमती वसुंधरा राजे
Check Answer
Ans: [b]
24. राजस्थान के राज्यपाल में निम्न में से कौन सी शक्ति निहित नहीं है?
(a) विधानसभा को आहूत करने की
(b) विधानसभा को स्थगित करने की
(c) विधानसभा का विघटन करने की
(d) विधानसभा के सत्रावसान की
Check Answer
Ans: [b]
25. राज्य के पहले राज्यपाल जिनका पद पर रहते हुए निधन हुआ था, कौन थे?
(a) बलिराम भगत
(b) दरबारा सिंह
(c) मदन लाल खुराना
(d) अंशुमान सिंह
Check Answer
Ans: [b]
26. राजस्थान के वे राज्यपाल जिनका कार्यकाल के दौरान निधन हुआ-
1. एस.के. सिंह
2. श्रीमती प्रभा राव
3. निर्मल चंद जैन
4. दरबारा सिंह
(a) केवल 2
(b) 2, 4
(c) 1, 2, 3, 4
(d) केवल 1
Check Answer
Ans: [c]
27. राज्यपाल को उसके पद से हटाने हेतु किसमें कोई भी प्रक्रिया अधिकथित नहीं है?
(a) भारत के संविधान में
(b) जन प्रतिनिधित्व अधिनियम में
(c) राज्य नियमावली में
(d) सर्वोच्च न्यायालय के नियमों में
Check Answer
Ans: [a]
28. सामान्यतः राज्यपाल का कार्यकाल कितने वर्ष के लिए होता है?
(a) चार वर्ष
(b) छह वर्ष
(c) पांच वर्ष
(d) तीन वर्ष
Check Answer
Ans: [c]
29. जिन राज्यों में विधान परिषद है, वहाँ के राज्यपाल को कितने सदस्य विधान परिषद में मनोनीत करने का अधिकार है?
(a) 1/3 सदस्य
(b) 1/12 सदस्य
(c) 1/6 सदस्य
(d) 1/4 सदस्य
Check Answer
Ans: [c]
30. राज्यपाल की वित्तीय शक्तियाँ संघीय क्षेत्र के किस पदाधिकारी के समकक्ष मानी जाती हैं?
(a) प्रधानमंत्री
(b) वित्त मंत्री
(c) उपराष्ट्रपति
(d) राष्ट्रपति
Check Answer
Ans: [d]
31. राज्यपाल अपने स्वविवेकी कृत्यों को छोड़कर अपने कृत्यों का निर्वहन ....... की सहायता और सलाह से करेगा?
(a) मुख्यमंत्री
(b) मुख्यमंत्री एवम् मंत्रिपरिषद्
(c) मंत्रिमण्डल
(d) मुख्यमंत्री एवम् मंत्रिमण्डल
Check Answer
Ans: [b]
32. 30 मार्च, 1949 को राज्य का पहला व एकमात्र 'राजप्रमुख' किसे बनाया गया?
(a) महाराजा भीमसिंह
(b) महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय
(c) महाराणा भूपाल सिंह
(d) महाराजा हनुमान सिंह
Check Answer
Ans: [b]
33. राजस्थान के प्रथम राज्यपाल कौन थे?
(a) गुरुमुख निहाल सिंह
(b) संपूर्णानंद
(c) हुकुम सिंह
(d) सरदार जोगिंदर सिंह
Check Answer
Ans: [a]
34. संविधान का वह अनुच्छेद जिसमें कहा गया है कि अपने पदेन किए हुए कार्यों के लिए राज्यपाल किसी भी न्यायालय के समक्ष उत्तरदायी नहीं है?
(a) अनुच्छेद 153
(b) अनुच्छेद 161
(c) अनुच्छेद 361
(d) अनुच्छेद 167
Check Answer
Ans: [c]
35. किसी राज्य के राज्यपाल को निम्नलिखित में से कौन सी शक्ति प्राप्त नहीं है?
(a) विधानसभा सत्र बुलाने की
(b) विधानसभा स्थगित करने की
(c) विधानसभा भंग करने की
(d) विधानसभा का सत्रावसान करने की
Check Answer
Ans: [b]
36. संविधान में किस पर महाभियोग चलाने के लिए कोई प्रावधान नहीं है?
(a) राज्यपाल पर
(b) राष्ट्रपति पर
(c) मुख्य न्यायाधीश पर
(d) उपराष्ट्रपति पर
Check Answer
Ans: [a]
37. किसी राज्य के राज्यपाल द्वारा जारी ऑर्डिनेंस (अध्यादेश) का अनुमोदन होना आवश्यक है:
(a) राष्ट्रपति द्वारा
(b) राज्य की विधायिका द्वारा
(c) संसद द्वारा
(d) मुख्यमंत्री द्वारा
Check Answer
Ans: [b]
38. राज्यपाल को उसके पद से कौन हटा सकता है?
(a) प्रधानमंत्री
(b) संसद
(c) राष्ट्रपति
(d) विधानसभा
Check Answer
Ans: [c]
39. राज्य के प्रशासन व विधान के प्रस्तावों से संबंधी मामलों में मुख्यमंत्री से सूचना कौन प्राप्त कर सकता है?
(a) राज्यपाल
(b) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(c) विधानसभा अध्यक्ष
(d) राष्ट्रपति
Check Answer
Ans: [a]
40. निम्नलिखित में से किसे अपने 'स्वविवेकानुसार' कार्य करने की शक्ति प्राप्त है?
(a) मुख्यमंत्री को
(b) राज्यपाल को
(c) मुख्य सचिव को
(d) महाधिवक्ता को
Check Answer
Ans: [b]
41. राज्यपाल की सर्वाधिक महत्वपूर्ण विधायी शक्ति है:
(a) विधानसभा के सदस्यों को मनोनीत करना
(b) राज्य लोक सेवा आयोग की रिपोर्ट पढ़ना
(c) अध्यादेश जारी करना (अनु. 213)
(d) विधानसभा को भंग करना
Check Answer
Ans: [c]
42. क्या राज्यपाल राज्य के विधानमण्डल के सत्र में रहने के दौरान अध्यादेश जारी कर सकता है?
(a) हाँ
(b) नहीं
(c) केवल मुख्यमंत्री की विशेष अनुमति से
(d) राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति से
Check Answer
Ans: [b]
43. राज्य की समस्त कार्यपालिका या विधायी शक्तियाँ किसमें निहित होती हैं?
(a) राज्य के मुख्यमंत्री में
(b) राज्य के राज्यपाल में
(c) मुख्य सचिव में
(d) कैबिनेट में
Check Answer
Ans: [b]
44. दो अथवा दो से अधिक राज्यों के लिए 'संयुक्त लोक सेवा आयोग' के अध्यक्ष की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
(a) सबसे बड़े राज्य के राज्यपाल द्वारा
(b) भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
(c) संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष द्वारा
(d) संबंधित राज्यपालों की सलाह से भारत के राष्ट्रपति द्वारा
Check Answer
Ans: [d]
45. राज्यपाल द्वारा जारी किया गया अध्यादेश किसके द्वारा मंजूर किया जाता है?
(a) राष्ट्रपति द्वारा
(b) विधान मण्डल द्वारा
(c) संसद द्वारा
(d) मंत्रिपरिषद द्वारा
Check Answer
Ans: [b]
46. प्रत्येक राज्य में महाधिवक्ता (Advocate General) की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
(a) मुख्यमंत्री
(b) राष्ट्रपति
(c) राज्यपाल
(d) मुख्य न्यायाधीश
Check Answer
Ans: [c]
47. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत एक व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है?
(a) अनुच्छेद 153
(b) अनुच्छेद 158
(c) अनुच्छेद 160
(d) अनुच्छेद 162
Check Answer
Ans: [b]
48. "राज्यपाल का कार्य मेहमानों की इज्जत करके उनको चाय, भोजन तथा दावत देने के अलावा कुछ नहीं" यह कथन किसका है?
(a) पट्टाभि सीतारमैया
(b) जवाहरलाल नेहरू
(c) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
(d) सरदार पटेल
Check Answer
Ans: [a]
49. राज्यपाल के अधिकार व कर्तव्य वास्तव में किसके अधिकार और कर्तव्य होते हैं?
(a) राष्ट्रपति के
(b) संसद के
(c) मंत्रिमंडल के
(d) मंत्रिपरिषद के
Check Answer
Ans: [d]
50. राज्यपाल का मुख्य सलाहकार कौन रहता है?
(a) मुख्य सचिव
(b) मुख्यमंत्री
(c) राष्ट्रपति
(d) विधानसभा अध्यक्ष
Check Answer
Ans: [b]
51. 'राजप्रमुख' के पद को 'राज्यपाल' (गवर्नर) का पदनाम दिया गया-
(a) 1947 में
(b) 1949 में
(c) 1950 में
(d) 1956 में
Check Answer
Ans: [d]
52. "राज्यपाल सोने के पिंजरे में निवास करने वाली चिड़िया के समतुल्य है" यह प्रसिद्ध कथन किसका है?
(a) सरोजिनी नायडू
(b) विजयलक्ष्मी पंडित
(c) सुचेता कृपलानी
(d) इंदिरा गांधी
Check Answer
Ans: [a]
53. राष्ट्रपति द्वारा केन्द्रीय मंत्रिपरिषद की सलाह पर राज्यपाल की नियुक्ति का प्रावधान किस अनुच्छेद में किया गया है?
(a) अनुच्छेद 152
(b) अनुच्छेद 154
(c) अनुच्छेद 155
(d) अनुच्छेद 157
Check Answer
Ans: [c]
54. वह विधेयक जिसको राज्यपाल अपनी स्वीकृति देने से इन्कार नहीं कर सकता है-
(a) साधारण विधेयक
(b) वित्त विधेयक
(c) निजी विधेयक
(d) संविधान संशोधन विधेयक
Check Answer
Ans: [b]
55. राजस्थान में राज्यपाल का पद राजप्रमुख का उत्तरवर्ती है। 30 मार्च, 1949 को जब वृहत् राजस्थान राज्य का गठन किया गया, तब राजप्रमुख किसे बनाया गया?
(a) सवाई जयसिंह
(b) सवाई मानसिंह
(c) महाराव भीमसिंह
(d) महाराणा भूपालसिंह
Check Answer
Ans: [b]
56. संविधान का वह अनुच्छेद जिसमें राज्यपाल को विधानसभा का विघटन करने का अधिकार दिया गया है-
(a) अनुच्छेद 164
(b) अनुच्छेद 170
(c) अनुच्छेद 174
(d) अनुच्छेद 182
Check Answer
Ans: [c]
57. संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत राज्य में आपातकाल लागू होने पर राज्य का शासन किसके नियंत्रण में होता है?
(a) मुख्यमंत्री
(b) राज्यपाल
(c) मुख्य सचिव
(d) राष्ट्रपति
Check Answer
Ans: [b]
58. राजस्थान के वह राज्यपाल जिन्हें पद से बर्खास्त किया गया था-
(a) रघुकुल तिलक
(b) मदन लाल खुराना
(c) दरबारा सिंह
(d) बलिराम भगत
Check Answer
Ans: [a]
59. राज्यपाल के वेतन और भत्ते कहाँ से दिये जाते हैं?
(a) भारत की संचित निधि से
(b) आकस्मिक निधि से
(c) कंसोलिडेटेड फंड ऑफ स्टेट से
(d) मुख्यमंत्री राहत कोष से
Check Answer
Ans: [c]
60. निम्नलिखित में से किसे सबसे पहले राजस्थान के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया?
(a) टी.वी. राजेश्वर
(b) कैलाशपति मिश्र
(c) धनिक लाल मण्डल
(d) स्वरूप सिंह
Check Answer
Ans: [d]
61. संविधान के किस अनुच्छेद में यह व्यवस्था की गई है कि राज्यपाल के प्रसाद पर्यन्त मंत्री अपने पद धारण करेंगे?
(a) अनुच्छेद 163
(b) अनुच्छेद 164
(c) अनुच्छेद 165
(d) अनुच्छेद 166
Check Answer
Ans: [b]
62. मुख्यमंत्री द्वारा सिफारिश करने पर एवं विशेष स्थितियों में केन्द्र सरकार के आदेश पर विधानसभा भंग किसके द्वारा की जाती है?
(a) राष्ट्रपति द्वारा
(b) विधानसभा अध्यक्ष द्वारा
(c) राज्यपाल द्वारा
(d) उच्च न्यायालय द्वारा
Check Answer
Ans: [c]
63. राज्य का प्रथम नागरिक कौन होता है?
(a) मुख्यमंत्री
(b) मुख्य न्यायाधीश
(c) मुख्य सचिव
(d) राज्यपाल
Check Answer
Ans: [d]
64. राज्य कार्यपालिका का मुखिया कौन होता है?
(a) मुख्यमंत्री
(b) राज्यपाल
(c) कैबिनेट मंत्री
(d) मुख्य सचिव
Check Answer
Ans: [b]
65. केन्द्र एवं राज्य सरकार के मध्य सेतु (Bridge) का कार्य कौन करता है?
(a) राज्यपाल
(b) मुख्यमंत्री
(c) प्रधानमंत्री
(d) राष्ट्रपति
Check Answer
Ans: [a]
66. विधानसभा चुनावों में अस्पष्ट बहुमत के कारण राजस्थान में किस वर्ष राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था?
(a) 1952 में
(b) 1967 में
(c) 1977 में
(d) 1980 में
Check Answer
Ans: [b]
67. राज्य विधानमंडल द्वारा पारित साधारण विधेयकों को राज्यपाल हस्ताक्षर किये बिना पुनर्विचारार्थ कितनी बार वापस लौटा सकता है?
(a) एक बार
(b) दो बार
(c) तीन बार
(d) कितनी भी बार
Check Answer
Ans: [a]
68. वह पद जो राजस्थान के राज्यपाल द्वारा सुशोभित नहीं होता है-
(a) कुलाधिपति, राज्य विश्वविद्यालय
(b) अध्यक्ष, रेड क्रॉस सोसायटी राजस्थान
(c) अध्यक्ष, अरावली प्रबंधन बोर्ड
(d) संरक्षक, स्काउट एंड गाइड राजस्थान
Check Answer
Ans: [c]
69. राजस्थान राज्य में राज्यपाल बनने के पूर्व कौन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के सदस्य रहे हैं?
(a) मदन लाल खुराना
(b) रघुकुल तिलक
(c) कल्याण सिंह
(d) कलराज मिश्र
Check Answer
Ans: [b]
70. संविधान के अनुच्छेद 213 के अनुसार राज्यपाल का अध्यादेश जारी करने का अधिकार किस प्रकार की शक्ति है?
(a) स्वेच्छाचारी शक्ति
(b) कार्यपालिका शक्ति
(c) यह शक्ति मंत्रिमंडल के परामर्श से प्रयुक्त की जाती है
(d) न्यायिक शक्ति
Check Answer
Ans: [c]
71. राज्यपाल के विशेष अभिभाषण से संबंधित अनुच्छेद है-
(a) अनुच्छेद 172
(b) अनुच्छेद 174
(c) अनुच्छेद 175
(d) अनुच्छेद 176
Check Answer
Ans: [d]
72. राज्यपाल की अध्यादेश (Ordinance) शक्ति भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में बताई गई है?
(a) अनुच्छेद 123
(b) अनुच्छेद 200
(c) अनुच्छेद 213
(d) अनुच्छेद 167
Check Answer
Ans: [c]
73. राज्यपाल 5 वर्ष के कार्यकाल की समाप्ति के बाद भी अपने पद पर कब तक बना रह सकता है?
(a) जब तक राष्ट्रपति नया आदेश न दे
(b) जब तक नया राज्यपाल नियुक्त न कर दिया जाए
(c) अधिकतम 6 महीने तक
(d) विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति तक
Check Answer
Ans: [b]
74. विधानमण्डल से बजट पारित होने से पूर्व, राज्यपाल किस निधि से व्यय की अनुमति दे सकता है?
(a) राज्य संचित निधि
(b) लोक लेखा निधि
(c) राज्य आकस्मिक निधि
(d) केंद्रीय सहायता कोष
Check Answer
Ans: [c]
75. राज्यपाल विधानपरिषद में 1/6 सदस्यों को कितने समय के लिए मनोनीत करता है?
(a) 5 वर्ष के लिए
(b) 6 वर्ष के लिए
(c) 2 वर्ष के लिए
(d) राज्यपाल के प्रसादपर्यंत
Check Answer
Ans: [b]
76. राज्य विधानसभा में आंग्ल भारतीय (Anglo-Indian) समुदाय का समुचित प्रतिनिधित्व नहीं होने पर राज्यपाल उस समुदाय के कितने सदस्यों को मनोनीत कर सकता था?
(a) 1 सदस्य
(b) 2 सदस्य
(c) 12 सदस्य
(d) कुल सीटों का 5%
Check Answer
Ans: [a]
77. वर्तमान में राज्यपाल का मासिक वेतन कितना है?
(a) 2.5 लाख रुपये
(b) 4.0 लाख रुपये
(c) 3.5 लाख रुपये
(d) 5.0 लाख रुपये
Check Answer
Ans: [c]
78. परम्परागत रूप से राजस्थान के राज्यपाल ग्रीष्म काल में कुछ समय कहाँ बिताते हैं?
(a) उदयपुर
(b) माउन्ट आबू (सिरोही)
(c) जयपुर
(d) रणथंभौर
Check Answer
Ans: [b]
79. राजस्थान के प्रथम व सर्वाधिक कार्यकाल वाले राज्यपाल कौन हैं?
(a) श्री दरबारा सिंह
(b) श्री रघुकुल तिलक
(c) श्री गुरुमुख निहाल सिंह
(d) डॉ. सम्पूर्णानन्द
Check Answer
Ans: [c]
80. राजस्थान के प्रथम राज्यपाल कौन थे जिन्होंने अपने पद से त्यागपत्र (Resign) दिया था?
(a) मदन लाल खुराना
(b) सरदार जोगेन्द्र सिंह
(c) कल्याण सिंह
(d) अंशुमान सिंह
Check Answer
Ans: [b]
81. राजस्थान के राज्यपाल, जिनके कार्यकाल में राजस्थान में आखिरी बार राष्ट्रपति शासन लगा था, कौन हैं?
(a) एम. चेन्ना रेड्डी
(b) रघुकुल तिलक
(c) वसंतराव पाटिल
(d) सुखदेव प्रसाद
Check Answer
Ans: [a]
82. राजस्थान में राज्यपाल के पद पर रहते हुए मृत्यु को प्राप्त होने वाले राज्यपालों का सही क्रम क्या है?
(a) निर्मल चन्द्र जैन-दरबारा सिंह-प्रभा राव-शैलेन्द्र सिंह
(b) दरबारा सिंह-निर्मल चन्द्र जैन-शैलेन्द्र सिंह-प्रभा राव
(c) प्रभा राव-दरबारा सिंह-शैलेन्द्र सिंह-निर्मल चन्द्र जैन
(d) शैलेन्द्र सिंह-प्रभा राव-दरबारा सिंह-निर्मल चन्द्र जैन
Check Answer
Ans: [b]
83. राजस्थान के राज्यपाल पदेन कुलाधिपति होते हैं -
(a) समस्त राज्य विश्वविद्यालयों के साथ ही राजस्थान के भू-भाग में कार्यरत केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के।
(b) राजस्थान के समस्त राज्य के साथ ही निजी विश्वविद्यालयों के।
(c) राजस्थान के समस्त राज्य विश्वविद्यालयों के।
(d) समस्त राज्य एवं निजी विश्वविद्यालयों के साथ ही राजस्थान के भू-भाग में कार्यरत केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के।
Check Answer
Ans: [c]
84. श्री दरबारा सिंह, जो राजस्थान के सबसे कम कार्यकाल वाले राज्यपाल हैं, कितने दिन पद पर रहे थे?
(a) 10 दिन
(b) 24 दिन
(c) 15 दिन
(d) 32 दिन
Check Answer
Ans: [b]
85. पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर के सभापति कौन है?
(a) राजस्थान के राज्यपाल
(b) राजस्थान के मुख्यमंत्री
(c) राजस्थान के पर्यटन मंत्री
(d) उदयपुर के संभागीय आयुक्त
Check Answer
Ans: [a]
86. वह राज्य जिसकी विधानसभा में दो महिलाओं को वहाँ का राज्यपाल नामजद (Nominate) करता है?
(a) पंजाब
(b) उत्तर प्रदेश
(c) जम्मू-कश्मीर
(d) हिमाचल प्रदेश
Check Answer
Ans: [c]
87. संविधान के अनुच्छेद 213 के अनुसार राज्यपाल का अध्यादेश जारी करने का अधिकार किस प्रकार की शक्ति है?
(a) स्वेच्छाचारी शक्ति
(b) कार्यपालिका शक्ति
(c) यह शक्ति मंत्रिमंडल के परामर्श से प्रयुक्त की जाती है
(d) न्यायिक शक्ति
Check Answer
Ans: [c]
88. राजस्थान राज्य में राज्यपाल बनने के पूर्व कौन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के सदस्य रहे हैं?
(a) मदन लाल खुराना
(b) रघुकुल तिलक
(c) कल्याण सिंह
(d) कलराज मिश्र
Check Answer
Ans: [b]
89. निम्न में से कौन सा कथन गलत है?
(a) राज्य के महाधिवक्ता की नियुक्ति उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा की जाती है।
(b) महाधिवक्ता का यह कर्त्तव्य होगा कि वह राज्य सरकार को विधिक मामलों में सलाह दें।
(c) महाधिवक्ता राज्यपाल के प्रसादपर्यंत पदधारण करेगा।
(d) महाधिवक्ता का पारिश्रमिक राज्यपाल द्वारा निर्धारित किया जाता है।
Check Answer
Ans: [a]
90. किसी विधेयक पर संवैधानिक उपबन्ध के तहत राज्यपाल की सिफारिश अपेक्षित थी, किन्तु बिना राज्यपाल की सिफारिश उसे राजस्थान विधानसभा में पुरःस्थापित किया गया और उसने पारित करके राज्यपाल को भेज दिया; अब-
(a) जहाँ राज्यपाल अनुमति देता है तो वह अधिनियम अविधिमान्य नहीं होगा।
(b) राज्यपाल संवैधानिक प्रावधानों के अतिक्रमण के आधार पर अनुमति देने से इंकार कर सकता है।
(c) राज्यपाल ऐसे विधेयक को राष्ट्रपति की अनुमति के लिये भेज देगा।
(d) यदि राज्यपाल या राष्ट्रपति अनुमति दे तो न्यायालय संवैधानिक उपबन्धों के आधार पर उसे असंवैधानिक घोषित कर देगा।
Check Answer
Ans: [a]
91. नवीन प्रोटोकॉल के अन्तर्गत अब राजस्थान के राज्यपाल को निम्नलिखित अभिवादन से सम्बोधित किया जाता है?
(a) "Honourable" अंग्रेजी में तथा "माननीय राज्यपाल" अथवा "राज्यपाल महोदय" हिन्दी में
(b) "Most honourable" अंग्रेजी में तथा "अति सम्माननीय" हिन्दी में
(c) "His/Her excellency" अंग्रेजी में तथा "महामहिम" हिन्दी में
(d) "His/Her Royal Highness" अंग्रेजी में तथा "महाराजधिराज/महारानीधिराज" हिन्दी में
Check Answer
Ans: [a]
92. निम्न में से कौन-सा एक युग्म (राजस्थान के राज्यपाल - पूर्व पद) सही नहीं है?
(a) मदनलाल खुराना - दिल्ली के मुख्यमंत्री
(b) कल्याण सिंह - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
(c) राम नाईक - उत्तरप्रदेश के राज्यपाल
(d) कलराज मिश्रा - उत्तरप्रदेश के राज्यपाल
Check Answer
Ans: [d]
93. किसी राज्य के राज्यपाल द्वारा जारी ऑर्डिनेंस (अध्यादेश) का अनुमोदन होना आवश्यक है:
(a) राष्ट्रपति द्वारा
(b) राज्य की विधायिका द्वारा
(c) संसद द्वारा
(d) मुख्यमंत्री द्वारा
Check Answer
Ans: [b]
94. राजस्थान में निम्नलिखित राज्यपालों में से किन की मृत्यु पद पर रहते हुए हुई?
(i) श्री दरबारा सिंह
(ii) श्री निर्मल चंद्र जैन
(iii) श्री शैलेंद्र कुमार सिंह
(iv) श्री कैलाशपति मिश्र
सही कूट का चयन कीजिए-
(a) (i) और (ii)
(b) (i) और (iii)
(c) (i), (ii) और (iii)
(d) (ii) और (iv)
Check Answer
Ans: [c]
95. राजस्थान के निम्नलिखित में से कौन से संवैधानिक पदाधिकारी राज्यपाल द्वारा नियुक्त किए जाते हैं, लेकिन उन्हें राज्यपाल द्वारा उनके पद से नहीं हटाया जा सकता है-
(i) महाधिवक्ता
(ii) राज्य निर्वाचन आयुक्त
(iii) राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य
(a) केवल (i) और (ii)
(b) केवल (ii) और (iii)
(c) केवल (i) और (iii)
(d) (i), (ii) और (iii)
Check Answer
Ans: [b]
96. राजस्थान के राज्यपाल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
(1) वह राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं।
(2) वह राज्य के किसी भी लाभ के पद को धारण कर सकते हैं।
(3) वह इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, राजस्थान राज्य शाखा के अध्यक्ष हैं।
(4) उन्हें संविधान के अन्तर्गत कोई स्व-विवेकीय शक्ति प्राप्त नहीं है।
सही कूट:
(a) 1, 2, 3 और 4
(b) 2, 3 और 4
(c) केवल 3
(d) 2 और 3 दोनों
Check Answer
Ans: [c]
97. राजस्थान के मुख्यमंत्री को चिन्हित कीजिए, जिन्होंने राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया-
(i) मोहनलाल सुखाड़िया
(ii) हीरालाल देवपुरा
(iii) शिव चरण माथुर
(iv) जगन्नाथ पहाड़िया
(a) (ii), (iii) और (iv)
(b) (i), (iii) और (iv)
(c) (i), (ii) और (iii)
(d) (i), (ii), (iii) और (iv)
Check Answer
Ans: [b]
98. निम्नांकित में से कौन पद ग्रहण करने से पूर्व राजस्थान के राज्यपाल के समक्ष पद की शपथ लेता है/लेते हैं?
(1) राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष
(2) राजस्थान का लोकायुक्त
(3) राज्य निर्वाचन आयुक्त
(4) राजस्थान का महाधिवक्ता
सही उत्तर का चयन कीजिए:
(a) केवल (1)
(b) केवल (1) और (2)
(c) केवल (1), (2) और (3)
(d) (1), (2), (3) और (4)
Check Answer
Ans: [d]

एक टिप्पणी भेजें