RSSB बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 के लिए संशोधित रिजल्ट व कैंडिडेट्स की OMR शीट्स अधिकारी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। कैंडिडेट्स अपनी OMR शीट्स की जांच अगले एक महीने तक कितनी बार भी कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट्स 09 फरवरी से अपना स्क्रुटनी फॉर्म भी भर पाएंगे।
RSSB चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 जारी: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 का संशोधित रिजल्ट अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। साथ ही DV के लिए शार्टलिस्ट हुए कैंडीडेट्स की OMR शीट्स भी जारी कर दी गई है। जिसकी लिंक अगले एक महीने के लिए खुली रहेगी जिससे कैंडीडेट्स अपनी OMR शीट्स कभी भी और कितनी बार भी डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा स्क्रुटनी फॉर्म भरने के लिए भी अधिसूचना जारी कर दी गई है अब कैंडिडेट्स 09 फरवरी से अपना स्क्रुटनी फॉर्म भी भर सकेंगे।
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी एक नजर में
| श्रेणी | विवरण |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर |
| पद का नाम | RSSB चतुर्थ श्रेणी |
| परीक्षा तिथि | 19, 20 और 21 सितंबर 2025 |
| कुल पदों की संख्या | 53749 |
| भर्ती का प्रकार | सीधी भर्ती |
| आवेदन शुरू | 06 जनवरी 2026 |
| संशोधित रिजल्ट | 07 फरवरी 2026 |
RSSB चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 जारी
RSSB चतुर्थ श्रेणी का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार, बोर्ड द्वारा दूसरी पारी के प्रश्न संख्या 108 के जवाब में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के कारण परीक्षा के दूसरी पारी के रिजल्ट में भी बदलाव करना पड़ा। इस संशोधन के बाद कई कैंडिडेट्स प्रभावित होंगे, कुछ उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन से बाहर किया जाएगा जबकि कुछ इसमें शामिल होंगे।
RSSB चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
RSSB चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 का संशोधित रिजल्ट जांचने के लिए आपको इन चरणों का पालन करना होगा -
• सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
• अब रिजल्ट सेक्शन में जाकर 06 फरवरी 2026 की अपडेट्स देखें।
• यहां से आपको रोल नंबर के अनुसार चार पीडीएफ देखने को मिलेगी।
• अपने रोल नंबर को दिए गए चार पीडीएफ से मिलाएं और Fourth Class Employee 2024 Result Sheet पर क्लिक करें।
• यहां से आप अपना संशोधित रिजल्ट जांच सकते हैं।
संशोधित रिजल्ट जांचने के लिए - Direct Link
OMR शीट क्यों जरूरी?
RSSB के अध्यक्ष आलोक राज जी के अनुसार, इस भर्ती के अगले चरण DV के लिए लगभग 1 लाख 41 हजार कैंडिडेट्स को शार्टलिस्ट किया गया है। कैंडिडेट्स अपनी OMR शीट्स को अगले एक महीने तक कितनी बार भी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उनके अनुसार बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इस कदम को उठाया गया है। OMR शीट के माध्यम से आप परीक्षा में अपने द्वारा भरे गए उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
RSSB चतुर्थ श्रेणी 2026 की OMR शीट डाउनलोड कैसे करें?
RSSB चतुर्थ श्रेणी 2026 की OMR शीट डाउनलोड करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा -
• सबसे पहले उम्मीदवारों को नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
• अब उम्मीदवारों को अपना सही मोबाइल नंबर अंकित करना होगा।
• मोबाइल नंबर अंकित करने के बाद सुरक्षा के लिए दिए गए CAPTCHA को सही भरना होगा।
• अगले चरण में बोर्ड द्वारा भेजे गए ओटीपी को भरना होगा।
• OMR शीट को देखने और डाउनलोड करने के लिए आपको अपना रोल नंबर डालना होगा।
• OMR को दोबारा देखने के लिए हर बार लॉगिन करना होगा।
उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वह OMR को एक ही बार डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि वह इसे आधिकारिक वेबसाइट कभी भी देख पाएंगे।
RSSB चतुर्थ श्रेणी 2026 OMR शीट डाउनलोड - Direct Link
स्क्रुटनी फॉर्म क्या है?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा दस्तावेज सत्यापन से पहले स्क्रुटनी फॉर्म को भराया जाता है। स्क्रुटनी फॉर्म वह फॉर्म होता है जिसके माध्यम से आपको अपने डॉक्यूमेंट को रंगीन प्रारूप में भरना होता है। इस फॉर्म से बोर्ड द्वारा उम्मीदवार का आवेदन करते समय भरा गया विवरण का मिलान किया जाता है। आपके द्वारा स्क्रुटनी फॉर्म में भरे गए डॉक्यूमेंट, दस्तावेज सत्यापन के समय जांच किए जाएंगे। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वह स्क्रुटनी फॉर्म में अपने दस्तावेजों की जानकारी सही भरें और यदि कोई अन्य पात्रता उनके पास है तो उसे भी फॉर्म में शामिल करें।
स्क्रुटनी फॉर्म कैसे भरें?
स्क्रुटनी फॉर्म भरने के लिए RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। बोर्ड द्वारा दी गई सूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए स्क्रुटनी फॉर्म को भरने के लिए आवेदन 09 फरवरी से शुरू किया जाएगा। इस फॉर्म के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इसके लिए दिए गए निर्देशों को डाउनलोड करके अच्छी तरह से पढ़ लें।
निष्कर्ष
अगर आपने भी RSSB चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 परीक्षा के लिए आवेदन किया था और सितंबर माह में आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे। तो आप इस संशोधित रिजल्ट से अपने अंकों का मूल्यांकन कर सकते हैं और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं। स्क्रुटनी फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरें या उसकी एक कॉपी निकाल कर एक बार पूरा पढ़ कर ही आवेदन करें।

एक टिप्पणी भेजें