CTET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर: एडमिट कार्ड जारी, 7–8 फरवरी को होगी परीक्षा, तुरंत करें ये जरूरी काम!

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने फरवरी 2026 सत्र की CTET परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। रिकॉर्ड आवेदन को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षा को एक दिन के बजाय दो दिनों 07 और 08 फरवरी 2026 को आयोजित करने का फैसला किया है। सीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

CTET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर: एडमिट कार्ड जारी, 7–8 फरवरी को होगी परीक्षा, तुरंत करें ये जरूरी काम!

CTET Admit Card 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आखिरकार राहत की खबर आ गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने फरवरी 2026 सत्र की CTET परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब बिना देरी किए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस साल CTET अभ्यर्थियों की संख्या पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा है। परीक्षा में सेवारत शिक्षकों के शामिल से इस बार लगभग 25 लाख रिकॉर्ड आवेदन आए हैं। यही वजह है कि बोर्ड ने परीक्षा को एक दिन के बजाय दो दिनों 07 और 08 फरवरी 2026 को आयोजित करने का फैसला किया है।


CTET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अगर आपने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो घबराने की जरूरत नहीं। प्रक्रिया बेहद आसान है—

• सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

• होमपेज पर एडमिट कार्ड से जुड़ा लिंक दिखाई देगा।

• वहां अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

• अगर आप अपना एप्लीकेशन नंबर भूल चुके हैं तो नीचे फॉरगेट एप्लीकेशन नंबर के विकल्प पर क्लिक करके एप्लीकेशन नंबर दोबारा पा सकते हैं।

• कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।

• स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह एडमिट कार्ड के कम से कम 2 प्रिंटआउट अपने पास जरूर रखें।


एडमिट कार्ड क्यों है इतना जरूरी?

CTET एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग टाइम और उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी दर्ज होती है।


परीक्षा का पूरा टाइम टेबल

CTET परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR शीट के जरिए कराई जाएगी। परीक्षा दो दिनों में और चार शिफ्टों में पूर्ण होगी। एक दिन में दो शिफ्ट होगी और दोनों ही दिनों में परीक्षा का समय एक जैसा रहेगा—

Shift 1 - पेपर-2 (कक्षा 6 से 8): सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

Shift 2 - पेपर-1 (कक्षा 1 से 5): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से काफी पहले केंद्र पर पहुंचना होगा, क्योंकि तय समय के बाद एंट्री बंद कर दी जाएगी।


परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना अनिवार्य है?

परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए ये चीजें जरूर साथ रखें—

• CTET एडमिट कार्ड का साफ-सुथरा प्रिंट

• एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)

• नीला या काला बॉलपॉइंट पेन

मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा हॉल में ले जाना सख्त मना है।


एडमिट कार्ड में ये बातें जरूर जांचें

डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड को ध्यान से देखें—

• नाम और फोटो सही है या नहीं

• साइन स्पष्ट है या नहीं

• परीक्षा की तारीख और शिफ्ट

• चुनी गई भाषा (Language 1 और Language 2)

अगर किसी भी तरह की गलती नजर आती है, तो तुरंत CTET यूनिट या बोर्ड से संपर्क करें।


इस बार CTET क्यों है खास?

इस साल CTET में रिकॉर्ड संख्या में आवेदन आए हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कई राज्यों में सेवारत शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य होने से लाखों शिक्षकों ने भी परीक्षा के लिए आवेदन किया है। यही कारण है कि परीक्षा केंद्रों पर भीड़ ज्यादा रहने की संभावना है और बोर्ड ने व्यवस्थाओं को और सख्त किया है।


पास होने पर क्या मिलेगा फायदा?

CTET पास करने वाले उम्मीदवार देशभर के केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, आर्मी स्कूलों और अन्य सरकारी-सहायता प्राप्त संस्थानों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं। पेपर-1 पास करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5 और पेपर-2 पास करने वाले कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के योग्य होते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in


0/Post a Comment/Comments