राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र/छात्राओं के लिए हमने राजस्थान की राजव्यवस्था (Rajasthan Polity) विषय के एक विशेष अध्याय 'राजस्थान उच्च न्यायालय' से संबंधित पूर्ण मॉक टेस्ट (Complete Mock Test) सीरीज तैयार की है। राजस्थान उच्च न्यायालय अध्याय के इस टेस्ट सीरीज/मॉक टेस्ट में कुल 28 प्रश्न दिए गए हैं।
❀ Instructions ❀
✪ सभी प्रश्नों के लिए चार विकल्प दिए गए हैं।
✪ सभी प्रश्न समान अंक के हैं।
✪ चार विकल्पों में से एक विकल्प ही सही है।
✪ सभी प्रश्न 1 अंक का है।
✪ प्रत्येक प्रश्न के नीचे उनके गोपनीय उत्तर दिए गए हैं।
✪ सभी प्रश्नों के लिए चार विकल्प दिए गए हैं।
✪ सभी प्रश्न समान अंक के हैं।
✪ चार विकल्पों में से एक विकल्प ही सही है।
✪ सभी प्रश्न 1 अंक का है।
✪ प्रत्येक प्रश्न के नीचे उनके गोपनीय उत्तर दिए गए हैं।
1. राजस्थान राज्य की सर्वोच्च न्यायिक संस्था कौन-सी है?
(a) राजस्व मंडल
(b) जिला न्यायालय
(c) उच्च न्यायालय
(d) न्याय पंचायत
Check Answer
Ans: [c]
2. राजस्थान उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ (Principal Seat) कहाँ स्थित है?
(a) जयपुर
(b) जोधपुर
(c) अजमेर
(d) बीकानेर
Check Answer
Ans: [b]
3. राजस्थान उच्च न्यायालय की खण्डपीठ (Bench) कहाँ स्थित है?
(a) जोधपुर
(b) उदयपुर
(c) कोटा
(d) जयपुर
Check Answer
Ans: [d]
4. राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना कब की गई थी?
(a) 29 अगस्त, 1949 को
(b) 1 नवंबर, 1956 को
(c) 26 जनवरी, 1950 को
(d) 15 अप्रैल, 1948 को
Check Answer
Ans: [a]
5. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?
(a) राज्यपाल
(b) मुख्यमंत्री
(c) राष्ट्रपति
(d) प्रधानमंत्री
Check Answer
Ans: [c]
6. राजस्थान के जिला न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध अपील कहाँ की जाती है?
(a) सर्वोच्च न्यायालय में
(b) उच्च न्यायालय में
(c) राजस्व मंडल में
(d) लोकायुक्त के पास
Check Answer
Ans: [b]
7. भारतीय संविधान का वह अनुच्छेद जिसमें प्रत्येक राज्य में उच्च न्यायालय के गठन की व्यवस्था की गई है-
(a) अनुच्छेद 210
(b) अनुच्छेद 214
(c) अनुच्छेद 226
(d) अनुच्छेद 124
Check Answer
Ans: [b]
8. उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति की सेवानिवृत्ति की आयु कितनी है?
(a) 60 वर्ष
(b) 62 वर्ष
(c) 65 वर्ष
(d) 70 वर्ष
Check Answer
Ans: [b]
9. राजस्थान उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे?
(a) कैलाशनाथ वांचू
(b) कमलकान्त वर्मा
(c) जे.एस. लोढ़ा
(d) माणिक्य लाल वर्मा
Check Answer
Ans: [b]
10. सामान्य न्यायालयों में लंबित मामलों का दोनों पक्षों के मध्य समझौते के आधार पर निपटारा कहाँ किया जाता है?
(a) ग्राम पंचायत में
(b) लोक अदालतों में
(c) फास्ट ट्रैक कोर्ट में
(d) सत्र न्यायालय में
Check Answer
Ans: [b]
11. राजस्थान में जिला स्तर पर फौजदारी (Criminal) मामलों के लिए स्थापित न्यायिक संस्था कौन सी है?
(a) मुंसिफ कोर्ट
(b) राजस्व न्यायालय
(c) सेशन कोर्ट (सत्र न्यायालय)
(d) लेबर कोर्ट
Check Answer
Ans: [c]
12. भारत में उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के पद पर आसीन होने वाली सर्वप्रथम महिला न्यायाधीश कौन थीं?
(a) फातिमा बीबी
(b) लीला सेठ
(c) अन्ना चांडी
(d) रूमा पाल
Check Answer
Ans: [b]
13. राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर खण्डपीठ कब स्थापित की गई थी?
(a) 15 अगस्त, 1947 को
(b) 31 जनवरी, 1977 को
(c) 26 जनवरी, 1950 को
(d) 1 नवंबर, 1956 को
Check Answer
Ans: [b]
14. राजस्थान में प्रथम ग्राम न्यायालय की स्थापना कहाँ हुई थी?
(a) बस्सी (जयपुर)
(b) आमेर
(c) चौमूं
(d) सांगानेर
Check Answer
Ans: [a]
15. किसी न्यायाधीश को एक उच्च न्यायालय से दूसरे उच्च न्यायालय में स्थानान्तरित करने का अधिकार किसके पास है?
(a) भारत के मुख्य न्यायाधीश को
(b) भारत के राष्ट्रपति को
(c) कानून मंत्री को
(d) प्रधानमंत्री को
Check Answer
Ans: [b]
16. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति किससे परामर्श लेता है?
(a) संबंधित राज्य के राज्यपाल से
(b) संबंधित राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से
(c) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से
(d) उपरोक्त सभी से
Check Answer
Ans: [d]
17. उच्च न्यायालय के अतिरिक्त सभी अधीनस्थ न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है?
(a) मुख्यमंत्री
(b) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(c) राष्ट्रपति
(d) राज्यपाल
Check Answer
Ans: [d]
18. संविधान का वह अनुच्छेद जो अधीनस्थ न्यायालयों (Subordinate Courts) से संबंधित है-
(a) अनुच्छेद 124 से 147
(b) अनुच्छेद 214 से 231
(c) अनुच्छेद 233 से 237
(d) अनुच्छेद 315 से 323
Check Answer
Ans: [c]
19. राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश के पद पर सर्वाधिक लम्बी अवधि तक पदासीन रहने वाले न्यायाधीश कौन थे?
(a) कैलाशनाथ वांचू
(b) सरजू प्रसाद
(c) जे.एस. वर्मा
(d) कमलकान्त वर्मा
Check Answer
Ans: [a]
20. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन और भत्ते किस निधि से दिये जाते हैं?
(a) भारत की संचित निधि से
(b) आकस्मिक निधि से
(c) राज्य की समेकित (संचित) निधि से
(d) सार्वजनिक खाता निधि से
Check Answer
Ans: [c]
21. एक उच्च न्यायालय का न्यायाधीश अपना त्यागपत्र किसे संबोधित करता है?
(a) भारत के राष्ट्रपति को
(b) राज्य के राज्यपाल को
(c) मुख्य न्यायाधीश को
(d) मुख्यमंत्री को
Check Answer
Ans: [b]
22. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की योग्यताओं का उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है?
(a) अनुच्छेद 215
(b) अनुच्छेद 217 (2)
(c) अनुच्छेद 226
(d) अनुच्छेद 220
Check Answer
Ans: [b]
23. दीवानी मामलों के साथ-साथ कतिपय आपराधिक मामलों पर विचार कहाँ किया जाता है?
(a) लोक अदालतों में
(b) राजस्व मण्डल में
(c) उपभोक्ता मंच में
(d) इनमें से कोई नहीं
Check Answer
Ans: [a]
24. विधानसभा, लोकसभा एवं संसद में किस विषय पर बहस की जा सकती है?
(a) मुख्यमंत्री के निजी जीवन पर
(b) राज्यपाल के विवेकाधीन अधिकारों पर
(c) उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के आचरण पर
(d) राष्ट्रपति के अवकाश पर
Check Answer
Ans: [c]
25. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को कार्यकाल समाप्ति से पूर्व पद से हटाने की प्रक्रिया का प्रावधान है?
(a) अनुच्छेद 217 [1(ख)]
(b) अनुच्छेद 226
(c) अनुच्छेद 124
(d) अनुच्छेद 215
Check Answer
Ans: [a]
26. वे कौन-से मामले हैं जो उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) दोनों की अधिकारिता में आते हैं?
(a) केंद्र व राज्यों के बीच विवाद
(b) राज्यों के आपसी विवाद
(c) मूल अधिकारों का संरक्षण
(d) संविधान के उल्लंघन से संरक्षण
Check Answer
Ans: [c]
27. जब किसी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश प्रशासनिक हैसियत से काम करता है, तो वह किसके अधीन होता है?
(a) राज्यपाल के विवेकाधीन शक्तियों के
(b) मुख्यमंत्री के नियंत्रण के
(c) उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों में से किसी भी रिट अधिकारिता के
(d) भारत के मुख्य न्यायाधीश के
Check Answer
Ans: [c]
28. उच्चतम न्यायालय के निम्नांकित न्यायाधीशों में से कौन राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नहीं रहे हैं?
(a) न्यायमूर्ति एन.एम. कासलीवाल
(b) न्यायमूर्ति बी.एस. चौहान
(c) न्यायमूर्ति ए.के. माथुर
(d) न्यायमूर्ति आर.सी. लाहोटी
Check Answer
Ans: [d]

एक टिप्पणी भेजें